प्यार प्यार प्यार, ये बातें सब बेकार |
कभी न पड़ना इसके चक्कर में यार ,
बड़े खतरनाक इसके हथियार ,
सीधा होता है दिल पर वार |
प्यार प्यार प्यार, ये बातें सब बेकार |
शरीर पर लगे तो तू संभल जायेगा,
एक बार फिर से चल-फिर पायेगा |
मगर जो चोट दिल पे लगी ,
जीते जे प्यारे सीधा ऊपर जायेगा |
प्यार प्यार प्यार, ये बातें सब बेकार |
दिल तो है मासूम ,
दिमाग को है सब मालूम |
प्यार में जब भी दिल धड़कता है ,
दिमाग हर-दम बचाने के लिए कूद पड़ता है |
पर दिल कहाँ किसी की सुनता है ,
और अपना कफ़न खुद ही बुनता है |
प्यार प्यार प्यार, ये बातें सब बेकार |
मेरी सलाह जानिए ,
इस दुनिया को पहचानिये ,
दिमाग कि सुनिए ,
और हर लड़की को अपना मानिए |
वरना सारा समय निकल जायेगा ,
दिल प्यार के चक्कर में रोता रह जायेगा |
छोटा सा जीवन है ,
इसे हंस कर बिताना है |
तो सोच लीजिए प्यार के चक्कर में नहीं आना है |
क्युकि........प्यार प्यार प्यार, ये बातें सब बेकार |
Date: 26|11|2006